अंडरब्रिज निर्माण व अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों में तेजी लाने सौंपा ज्ञापन
बिल्हा। बिल्हा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव, अंडरब्रिज निर्माण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर रेलयात्री सुविधा संघर्ष समिति ने सीपीटीएम कुशाग्र मित्तल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।
समिति ने अंबिकापुर एक्सप्रेस और लिंक एक्सप्रेस का पूर्ववत ठहराव बहाल करने के साथ जनशताब्दी एक्सप्रेस और दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू करने की मांग की। बिलासपुर–रीवा एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार कर बिल्हा में ठहराव देने का प्रस्ताव भी रखा।
इसके अलावा प्लेटफॉर्म से लगी रेलवे साइडिंग को अन्यत्र स्थानांतरित करने तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की गई। समिति ने अंडरब्रिज निर्माण सहित अन्य बुनियादी समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रकाश बिंदल, अशोक गर्ग, महेश माखीजा, बजरंग अग्रवाल, मनीराम निषाद, राकेश ढोरिया, धनंजय बघेल, सन्नी रेलवानी, अमित तायल, गौरव अग्रवाल और राजा शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बिल्हा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं की मांग























