बिलासपुर। उसलापुर वार्ड क्रमांक 3 स्थित बुढ़ा देव आदिवासी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी एवं पार्षद राजेंद्र किरण टंडन सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण देखा और सुना गया। इस अवसर पर देश-विदेश में हो रहे विकास कार्यों, नई उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में हो रही प्रगति से जुड़ी जानकारियों को साझा किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग देखने को मिला। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के विचारों और देश में हो रहे विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाना तथा लोगों को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा।
इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं को देश की विकास यात्रा से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ऐसे आयोजनों को जन-जागरूकता और सामाजिक सहभागिता के लिए महत्वपूर्ण बताया।























