Headlines

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सरगांव में विभिन्न समाजों से की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

सरगांव। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव (बाबा साहब) का नगर पंचायत सरगांव आगमन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के लोगों से भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक सियाराम कौशिक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष के तत्वावधान में किया गया।

समाजों से भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम सरगांव स्थित साहू समाज भवन में आयोजित हुआ। यहां सबसे पहले मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की गई। इसके बाद साहू समाज, यादव समाज, कुर्मी समाज, आदिवासी समाज सहित अन्य समाजों के प्रतिनिधियों से क्रमवार भेंट-मुलाकात हुई। प्रत्येक समाज के लिए 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। वहीं, सतनामी समाज के साथ भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम सतनाम भवन में रखा गया था।

इस दौरान टी.एस. सिंहदेव ने सभी समाजों के लोगों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं, जनहित से जुड़े विषयों तथा स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पार्षद एजाज अहमद के निवास पर हुआ समापन

कार्यक्रम के अंतिम चरण में पार्षद एजाज अहमद के निवास पर टी.एस. सिंहदेव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान उन्होंने पार्षद एजाज अहमद के परिवारजनों से भेंट की तथा उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, पूर्व विधायक बारमते जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन तिवारी, नगर पालिका मुंगेली अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश मिरी, पंकज सिंह, मोनू, गीतांजलि कौशिक, अवस्थी, भविन्दर पाल, शौकत अली, लक्ष्मी साहू, इंदिरा साहू, तुलसी साहू, जागेश्वरी वर्मा, पार्षद –  राम खेलावन साहू, राकेश साहू, परविन्दर सिंह, एजाज अहमद, कृष्णा साहू, राधेश्याम मारखण्डे। 

साहू समाज अध्यक्ष शैलेन्द्र साहू, आशुतोष पाण्डेय, दिलीप कौशिक, उमेश सोनी, नेहरू, रशीद खान, वहाब, मुकेश साहू, टीका यादव, आगरे, मनीष यादव, अमन यादव, रूपेश यादव, दुखहरण एवं दबेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न समाजों के लोग उपस्थित रहे।

विभिन्न समाजों के साथ आयोजित इस भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से आपसी संवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *