सरगांव। थाना सरगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत बावली में पहल अभियान के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम सरपंच, कोटवार, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम से बचने, यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने, असामाजिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने, स्वयं की गौ वंशों को बांधकर रखने एवं सड़क पर घूमने वाले गौ वंशों को हटाकर गौठान में रखने की समझाइश दी गई।
थाना प्रभारी सरगांव संतोष शर्मा ने बैठक में कहा कि “पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक बनाना भी है। साइबर अपराध, नशा, यातायात नियमों की अनदेखी जैसी समस्याओं को रोकने में जनता का सहयोग जरूरी है। सभी लोग मिलकर काम करेंगे तो गांव में शांति व्यवस्था बनी रहेगी।”
पहल अभियान क्या है?
पहल अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस की एक जनजागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को सुरक्षा, कानून पालन, सामाजिक जिम्मेदारी और अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक करना है। इस अभियान के तहत पुलिस गांव-गांव जाकर लोगों को साइबर क्राइम से बचाव, नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन और असामाजिक गतिविधियों की सूचना देने जैसे विषयों पर जानकारी देती है।
पहल अभियान के माध्यम से ग्रामीणों में सुरक्षा, यातायात और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य बताया गया।