बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका बोदरी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला स्तरीय मशाल यात्रा एवं जन आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजू किशन यादव एवं बिल्हा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू ने किया। इसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन शामिल हुए।
मशाल यात्रा गुरुवार शाम 7 बजे चकरभाठा के अचानकपुर चौक से प्रारंभ हुई। हाथों में मशाल लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर भ्रमण करते हुए यात्रा झूलेलाल मंदिर के पास पहुंची, जहां यह जन आक्रोश सभा में तब्दील हो गई।
सभा को संबोधित करते हुए मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक, पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा की कानूनी गारंटी समाप्त कर ग्रामीणों से रोजगार का अधिकार छीन रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि प्रदेश सरकार की लचर व्यवस्था के कारण लाखों किसानों का धान समय पर नहीं खरीदा जा सका, जिससे किसान औने-पौने दामों पर बिचौलियों को धान बेचने को मजबूर हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता भटक रही है, जबकि सरकार में बैठे मंत्री करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं।
सभा को विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, गीतांजलि कौशिक और प्रमोद नायक ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उमेश पटेल, विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, प्रमोद नायक, विवेक बाजपेयी, मनहरण कौशिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजू किशन यादव, बिल्हा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू, संत सर्वे, वसीम खान, भास्कर वर्मा, राजेश साहू, दिवाकर दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।















