Headlines

बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के द्वितीय दिन युक्तमपथम फाउंडेशन, इलिका थ्री सिक्स्टी , ओशियन आफ नॉलेज के संस्थापक संदीप कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

बिलासपुर, 31 अक्टूबर 2026।
बिलासपुर रेलवे मंडल के सेरसा ग्राउंड (SERSA Ground) में आयोजित 26वीं बाल (जूनियर) बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस गरिमामयी प्रतियोगिता में प्रदेश के कोने-कोने से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेने पहुँची हैं।
18 जिलों से आए खिलाड़ी, बस्तर से सरगुजा तक दिखा उत्साह
प्रत्याशित खेल भावना के तहत प्रदेश के लगभग 18 जिलों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में शिरकत की है। सुदूर वनांचल क्षेत्र बस्तर, नारायणपुर सहित गरियाबंद, धमतरी, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, अंबिकापुर और रायपुर जैसे प्रमुख जिलों के बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने मैदान में उतरे हैं। इस दौरान खेलों के माध्यम से एकजुटता और समरसता का अनूठा संदेश देने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) क्षेत्र के पदाधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने बताया खेल का इतिहास
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युक्तमपथम फाउंडेशन (Yuktampatham Foundation) के संस्थापक श्री संदीप कुमार, दुष्यंत कुर्रे एवं उनकी टीम ने शिरकत की। मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने जीवन में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बच्चों को एक गौरवशाली जानकारी देते हुए बताया कि “बॉल बैडमिंटन पूरी तरह से भारतीय मूल का खेल है। इस खेल की शुरुआत सन 1856 में तमिलनाडु के तंजावूर नामक स्थान से हुई थी।”
ये रहे उपस्थित
खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने और खेल को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सेंट यूज़ीन स्कूल (St. Eug. School Mudahipar ) के स्पोर्ट्स टीचर श्री सूरज कुमार, फेडरेशन के संस्थापक मंडल की टीम और खेल समिति के पदाधिकारी पूरे समय ग्राउंड में मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *