Headlines

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुलमुला चौक में गर्मजोशी से भव्य स्वागत

मुलमुला। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मुलमुला चौक आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुलमुला चौक में उनका फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में सन्नी यादव (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), अमितेंद्र सिंह (सरपंच, मुलमुला) एवं नारायण साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का आत्मीय स्वागत किया। उनके आगमन पर उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर अपनी खुशी जाहिर की तथा फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और उमंग का माहौल रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
इस दौरान विष्णु कुमार साहू, भक्तू साहू, बाबूलाल साहू, माखनलाल घृतलहरे, श्यामसुंदर पटेल, संदीप कश्यप, अभिषेक साहू, कृष्णा यादव, दुर्गेश पटेल, संदीप गोयल, गोपी धीवर, सत्यप्रकाश रात्रे, रामसाय साहू, नागेश्वर पटेल, दिलहरण खुंटे, रामसरकार पांडेय, विकास यादव, रामू यादव, सत्यनारायण पटेल, रितेश साहू, लक्ष्मण कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *