राहौद-ग्राम धरदेई में यादव समाज भवन के नवनिर्माण के लिए पामगढ़ विधायक माननीय श्रीमती शेषराज हरबंश के करकमलों से विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्रीमती हरबंश ने यादव समाज भवन निर्माण की शुभकामनाएं देते हुए यादव समाज के सभी लोगों एवं समस्त ग्रामवासियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि सामाजिक भवन समाज की एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। इसके निर्माण से समाज के लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती शांता दीनदयाल साहू, अठोरिया यादव समाज के अध्यक्ष जवाहर यादव, सन्नी यादव (जनपद सदस्य प्रतिनिधि) एवं धरदेई सरपंच साकेत कर्ष सहित दिलचंद यादव, होरील यादव, इतवारी यादव, राम यादव, किशन यादव, नीरज खूँटे, घासीराम चौहान, विनोद यादव, मुकेश यादव, पुनाऊराम यादव, अशोक यादव, सखा यादव, अश्वनी यादव, गणेश प्रसाद यादव, डेरहा यादव, साहेबलाल यादव, रामकुमार यादव, अक्षय यादव, अयोध्या यादव, भुरवा यादव, खीखराम यादव, रामसाय यादव, रमेश यादव, कृष्णा यादव, संतराम यादव, शंकर यादव, देवकुमार यादव, रंजीत यादव, रवि यादव, मनोज यादव, राजू यादव, शिवकुमार यादव, जीतेन्द्र यादव, राधेलाल यादव, अर्जुन यादव, बलदू यादव, सागर यादव, श्रवण यादव एवं लाला यादव सहित यादव समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।























