युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही सरकार : गुरु खुशवंत
सरगांव।
नगर पंचायत सरगांव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बस स्टैंड परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का फूल-मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया।
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने, कौशल प्रशिक्षण को सशक्त बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में सरकार की नीतियाँ युवाओं के भविष्य को मजबूत बना रही हैं।
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर आश्वासन देते हुए कहा कि सरगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और विकास में सहभागिता निभाने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, बाबा पटेलन गिरी गोस्वामी, अनुज धरतलहरे, धसियाराम लहरे, संतोष धृतलहरे, रघु सिंह ठाकुर, गणेश वर्मा, पार्षद जमुना पांडे, मनोज यादव सहित सतनामी समाज के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नारे लगाकर उत्साह का प्रदर्शन किया और मंत्री के आगमन को क्षेत्र के लिए विकास की नई शुरुआत बताया।















