Headlines

अरुण के नेतृत्व में विकास को मिल रही नई दिशा: परमानंद साहू

सरगांव | छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव का जन्मदिन बुधवार को लोरमी स्थित मानस मंच में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत सरगांव के अध्यक्ष परमानंद साहू ने जनप्रतिनिधियों के साथ उनसे सौजन्य मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व मंगलमय शुभकामनाएँ दीं। परमानंद साहू ने माँ महामाया से उपमुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए अरुण साव का योगदान महत्वपूर्ण है और उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है। इस अवसर पर जनपद पंचायत पथरिया सभापति मनीष साहू, भाजयुमो जिला मंत्री उदित साहू, जिला मीडिया प्रभारी राहुल साहू और भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *