Headlines

भाजपा मंडल सरगांव के दो शक्ति केंद्रों में संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

मर्राकोना एवं बासीन में आयोजित बैठकों में मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, बूथ संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर।

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव अंतर्गत शक्ति केंद्र बावली के ग्राम मर्राकोना एवं शक्ति केंद्र मदकू के ग्राम बासीन में शक्ति केंद्र स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में शक्ति केंद्र बावली के प्रभारी गेंद सिंह कौशिक एवं संयोजक चंद्रशेखर कौशिक तथा शक्ति केंद्र मदकू के प्रभारी मनीष साहू, संयोजक भोजराम वर्मा एवं सहसंयोजक गोवर्धन साहू, दिलेश्वर वर्मा सहित दोनों शक्ति केंद्रों के इकाई अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2, मन की बात प्रमुख, युवा प्रमुख एवं पार्टी के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के प्रभारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ है। प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *