Headlines

बालीजात्र कटक महोत्सव में होगा गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन


बिलासपुर / संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं उड़ीसा शासन के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित बालीजात्र कटक महोत्सव में बिलासपुर की संस्था लोक श्रृंगार भारती गेड़ी लोक नृत्य दल को शानदार चौदहवां वर्ष प्रदर्शन करने हेतु आमंत्रण प्राप्त हुआ है 20 सदस्यीय गेड़ी लोक नृत्य दल अनिल कुमार गढ़ेवाल के कुशल नेतृत्व में 29 नवंबर को महानदी के तट पर आयोजित महोत्सव में गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन करेंगे संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार गढ़ेवाल के द्वारा गेड़ी नृत्य का गायन कर दल का नेतृत्व करेंगे वहीं मुख्य मांदल वादक मोहन डोंगरे तथा संजय रात्रे के द्वारा मांदल वादन किया जाएगा, महेश नवरंग बांसुरी वादन, सौंखी लाल कोसले हारमोनियम वादन, तथा फागूराम सूर्यवंशी के द्वारा सह गायन की भूमिका निभाई जाएगी ! चेतन कुर्रे मुख्य गेड़ी नर्तक की भूमिका में रहेंगे तथा लक्ष्मी नारायण माण्डले ,फूलचंद ओगरे ,मनोज माण्डले ,शुभम भार्गव, सुरज खांडे ,शुभम भारद्वाज , फूलचंद ओगरे,अजय चेलकर, योगेश ओगरे, उदय खांडे एवं शुभम भारद्वाज, शुभम गढ़ेवाल जो की कौड़ियों एवं चीनी मिट्टी की माला पटसन वस्त्र, सिक बंध ,मयूर पंख धारण करके गेड़ी लोक नृत्य का प्रदर्शन करेंगे! ज्ञातव्य हो की 15 अगस्त 2026 में गेड़ी लोक नृत्य दल के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति भवन में शानदार गेड़ी लोक नृत्य का प्रदर्शन महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तथा लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष राष्ट्रपति भवन में शानदार प्रस्तुति दिया गया था ! डिस्कवरी एवं कलर्स चैनल में भी गेड़ी लोक नृत्य का शानदार फिल्मांकन कर प्रदर्शन किया जा चुका है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *