Headlines

समाज सेवा, संगठन की मजबूती व एकता बनाए रखने के लिए पदाधिकारियों ने ली शपथ

“सामाजिक एकता और प्रेरणा के प्रतीक के रूप में संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण” – एल.एल. कोशले


सरगांव। संभागीय नवजीवन सतनामी समाज समिति कार्यालय सरगांव, संभाग बिलासपुर के नवनिर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों को सामाजिक एकता और प्रेरणा के प्रतीक के रूप में संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संभाग स्तर के प्रमुख पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ एवं समस्त सदस्यों की उपस्थिति रही। श्री एल.एल. कोशले साहब, प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री एल.एल. कोशले साहब, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एस.आर. बांधे साहब (सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर), श्री दशेराम खांडे राजमहंत बिलासपुर, श्री एस.एल. निराला साहब (प्राचार्य, जे.पी. वर्मा कॉलेज बिलासपुर), श्री बबलू त्रिवेंद्र जी, श्री दिनेश लहरें जी, श्री रामचरण कस्तूरा जी (समिति निर्वाचन अधिकारी), श्री मुकेश मिरि जी (ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया), श्री अनुज राम धृतलहरे जी (पूर्व जनपद अध्यक्ष), पार्षद श्री राधेश्याम मारखंडे जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित अतिथियों में श्री सुखनंदन बंजारे जी (पूर्व सचिव समिति), श्री शंकर दयाल जांगड़े जी (पूर्व सरपंच), श्री नारायण प्रसाद कुर्रे जी, श्री श्यामलाल कुर्रे जी, गायक कलाकार श्री जनक राम चतुर्वेदी जी, श्री तिरिथ राम पाटले जी, पिलूदास मिरि, उत्तम राय कोमल (शिक्षक), मोतीलाल अनंत, राजकुमार गहीरवार (शिक्षक), विनोद धृतलहरे (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सरगांव), भंडारी शिवकुमार रात्रे, श्री बाबूलाल जांगड़े जी, बाबूलाल बंजारे जी, चंद्रकुमार मारखंडे, कीर्ति कुमार कुर्रे जी, गुहरा राम जोगी, श्री कौशल जोशी, कार्तिक राम बघेल, रबी बघेल, अश्वनी बंजारे एवं समिति के समस्त सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा बाबा गुरुघासीदास जी की गुरु गद्दी पूजा एवं दीप प्रज्वलन से की गई। तत्पश्चात समिति के संभागीय सचिव श्री पुनाराम जोगीवंश द्वारा गुरुवंदना कराई गई। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम में बदरा ब से आई नन्हीं बालिकाओं की पंथी पार्टी की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


मुख्य अतिथि श्री कोशले साहब ने संभागीय अध्यक्ष श्री संतोष धृतलहरे जी को शपथ दिलाई। इसके बाद उपाध्यक्ष सरोज काठले, सचिव पुनाराम जोगीवंश, सहसचिव ओमप्रकाश कोशले, कोषाध्यक्ष श्री घसियाराम लहरें, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्री पंडित रोहित टंडन, चंद्रकुमार मारखंडे, मुंगेली जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र दिवाकर जी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिट्टू बारमते, उपाध्यक्ष विक्रम मारखडे, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती अंजली योगेश बंजारे, सुनीता शिवकुमार रात्रे, सचिव श्रीमती रामायण कीर्ति कुमार कुर्रे, सहसचिव राजकुमारी धृतलहरे, कोषाध्यक्ष श्रीमती लीलावती रोहित टंडन सहित कोर कमेटी के सदस्य, संरक्षक एवं साधारण सदस्यों ने शपथ ली।


अपने संबोधन में श्री एल.एल. कोशले साहब ने कहा कि यह समाज केवल परंपरा और सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एकजुट और सशक्त बनाकर नई दिशा देना हमारा लक्ष्य है। श्री एस.आर. बांधे साहब ने कहा कि युवा, बुजुर्ग, महिला संगठन एवं सभी सदस्य मिलकर समाज सेवा, विकास और संगठन की मजबूती में योगदान देंगे। श्री दशेराम खांडे साहब ने संगठन के पदाधिकारियों को समाज को एकता के सूत्र में बांधने का दायित्व निभाने का आह्वान किया। श्री एस.एल. निराला जी ने शिक्षा, रोजगार और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।


कार्यक्रम में बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, शक्ति, मुंगेली एवं कोरबा जिलों सहित पूरे संभाग से आए संत समाज के लोगों ने सतनाम भवन सरगांव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री परमेश्वर बंजारे (शिक्षक) द्वारा किया गया। अंत में नवजीवन सतनामी समाज द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन स्पष्ट करता है कि समान विचारधारा, सामाजिक जिम्मेदारियों और संगठनात्मक एकता के माध्यम से ही समाज का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *