बढ़ती महँगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत के ख़िलाफ़ तिफरा ब्लॉक कांग्रेस का प्रदर्शन
बिलासपुर | देश व प्रदेश में बढ़ती हुई महँगाई और पेट्रोल – डीजल संकट के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत रायपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प के सामने व बन्नाक चौक सिरगिट्टी स्थित बाजार में बैनर तख्ती लेकर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी आम लोगों से संवाद कर रहे थे जिस पर लोगों ने बढ़ती महंगाई से होने वाली कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया और साथ ही बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया !

तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चाँदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जानता का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है ! महँगाई के कारण मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं ! जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है !

प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थ सहित आम जनता के उपयोग की सामग्रियों का मूल्य कम कर जनता को राहत देने की माँग की !
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष अजय मनहरे, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, सुनील पांडेय, राकेश यादव, महेश ठाकुर, प्रताप वर्मा, राजेश साहू, शिव यादव, रामायण रजक, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, बंटी सोनी, गौरव सिंह, गोविंद मानिकपुरी, संजीव पाल, दिनेश यादव, नागेश ध्रुव, रामकुमार मनहर, रमाकांत साहू, राजेश कोसले, लक्ष्मण ध्रुव, संतराम यादव, गोविंद यादव, वेद रात्रे, सुरेंद्र कश्यप, असीम दास, अशद ख़ान, अरविंद ओझा, आशीष वर्मा, आनंद पाठक, संदीप पांडेय, गुहाराम, राकेश बर्मन, फज़ीर ख़ान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
