Headlines

सरगांव मनियारी नदी में रेत माफिया सक्रिय, प्रशासन मौन

सरगांव// सरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सल्फा स्थित मनियारी नदी में अवैध रेत उत्खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रेत माफिया द्वारा नदी से बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन कर आसपास के क्षेत्रों में रेत का भारी मात्रा में भंडारण किया जा रहा है। आपको बता दे कि फ़ोटो में प्रदर्शित यह रेत का भंडारण धमनी और रामबोड तिराहा का है


ग्रामीणों का कहना है कि रात-दिन ट्रैक्टर  के माध्यम से रेत का परिवहन किया जा रहा है, जिससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है तथा नदी पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *