Headlines

डीएवी गोढ़ी में मकर संक्रांति पर गतिविधियां आयोजित

बिल्हा // डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोढ़ी में मकर संक्रांति पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें छात्रों ने पतंग,श्लोगन, और पोस्टर बनाए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस एन पाण्डेय ने कहा कि मकर संक्रांति भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और आलस्य से कर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।यह त्योहार परिश्रम, संयम और सामंजस्य का संदेश देता है। जिस प्रकार किसान अपनी मेहनत से फसल उगाता है, उसी प्रकार विद्यार्थी भी परिश्रम और अनुशासन से सफलता प्राप्त करते हैं। तिल और गुड़ की मिठास हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और मधुर संबंधों का महत्व सिखाती है। यह नया सूर्यपथ आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सफलता लेकर आए। आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *