सरगांव// प्राथमिक बोर्ड परीक्षा 2025-26 में भारत माता पब्लिक स्कूल सरगांव का परिणाम शत प्रतिशत रहा।गौरव की बात है कि विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम में अध्ययनरत छात्रा दीप्ति यादव पिता राजकुमार यादव 97.35 प्रतिशत के साथ जिले की टॉप-5,वहीं अंश साहू पिता महावीर साहू 96.35 प्रतिशत के साथ जिले के टॉप-10 में अपना स्थान बनाने में सफल रहे। दोनों ही छात्र शुरुआत से ही प्रतिभावान हैं । ऊर्जा से भरे छात्रों ने कहा अभी यह आगाज़ है आगे उत्कृष्टता बनाये रखने के लिए चुनौतियों के लिए हम तैयार हैं।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता पिता,स्कूल का शैक्षिक वातावरण एवम अपने गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत सरगांव में भारत माता पब्लिक स्कूल, हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में संचालित है ,जो आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत ही कम समय में अपनी यूनिक एडुकेशन करिकुलम के कारण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में सफल रहा, जिसने पालकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। स्कूल की डायरेक्टर माहेश्वरी सिंह निषाद, एवम स्कूल प्रिंसिपल सुश्री भगवती साहू ने छात्रों को बधाई प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
