Headlines

“समाधान शिविर में जनता को मिला त्वरित लाभ, धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में मेधावियों का सम्मान और हितग्राहियों को योजनाओं का वितरण”


सुशासन तिहार 2026: सरगांव समाधान शिविर में धरमलाल कौशिक ने बांटे हितलाभ, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान और पूजा कमल कौशिक ने ली पार्षद पद की शपथ


सरगांव। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव में वार्ड क्रमांक 1 से 15 के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरित किए गए।


मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही वास्तविक सुशासन की पहचान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होकर कार्य कर रही है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से लोगों को विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो जाता है।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किए गए तथा कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं अरहर मिनीकिट प्रदान किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा मछली पकड़ने के जाल तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधों का वितरण भी किया गया।


कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नवनिर्वाचित पार्षद पूजा कमल कौशिक को अनुविभागीय अधिकारी पथरिया रेखा चंद्रा ने शपथ दिलाई।

   नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सरगांव पोषण यादव ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से राज्य सरकार गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी रेखा चंद्रा, तहसीलदार सरगांव अतुल वैष्णव, पोषण यादव, अंबालिका साहू, रामजुड़ावन साहू, पंकज वर्मा, रामकुमार कौशिक, शिव पांडेय, जमुना पांडे, सविता कौशिक, सुषमा यादव, सुनीता साहू, पूजा कौशिक, रणजीत सिंह हूरा, असद मोहम्मद, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, विष्णु राजपूत, उदित साहू, निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी घनश्याम शर्मा, नगर पंचायत के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *