Headlines

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

मुंगेली / सरगांव
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, चन्द्रखुरी (बैतलपुर) में प्राचीन वैदिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के अद्भुत समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला (दिनांक 8-9 अक्टूबर 2026) अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, गणितीय कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि तथा रचनात्मक प्रतिभा का विकास करना था।
दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांत के 16 जिलों के 40 विद्यालयों से आए 190 प्रतिभागी भैया-बहनों, 40 संरक्षक आचार्यों/दीदियों एवं स्थानीय विद्यालय के 50 व्यवस्थापकों सहित कुल 300 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


प्रतियोगिताओं का विवरण एवं सारांश
इस प्रांतीय मेले में विज्ञान और वैदिक गणित के अंतर्गत शिशु, बाल और किशोर वर्गों में कुल 52 विधाओं पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं:

  • वैदिक गणित: तीनों वर्गों को मिलाकर कुल 26 विधाएं।
  • विज्ञान: कुल 26 विधाएं।
    मुख्य प्रतियोगिता परिणाम (प्रश्न मंच एवं प्रदर्श):
    वैदिक गणित – प्रश्न मंच (शिशु वर्ग):
    प्रथम स्थान: मंदरौद (धमतरी)
    द्वितीय स्थान: कुम्ही (गरियाबंद)
    तृतीय स्थान
    पथरिया (मुंगेली)
    7 प्रकार के प्रदर्श माडलो में प्रथम स्थान: बालोद, महासमुंद, जांजगीर, बालोद जांजगीर, दुर्ग ।
    वैदिक गणित – प्रश्न मंच (बाल वर्ग):
    प्रथम स्थान: गरियाबंद
    द्वितीय स्थान: धमतरी
    तृतीय स्थान: बिलासपुर
    प्रदर्श में प्रथम स्थान: गरियाबंद, महासमुंद, बिलासपुर, गरियाबंद, बालोद, जारा।
    विज्ञान – प्रश्न मंच:
    शिशु वर्ग: प्रथम – बालोद जिला, द्वितीय – राजनांदगांव, तृतीय – महासमुंद।
    बाल वर्ग: प्रथम – बालोद, द्वितीय -शक्ति , तृतीय – धमतरी।
    उद्घाटन एवं समापन सत्र
    कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रांतीय सचिव श्री पुरंदर कश्यप उपस्थित रहे। अध्यक्षता विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री भोजराम वर्मा ने की तथा मुख्य वक्ता प्रांतीय प्रमुख श्री संतोष निषाद रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रांतीय सह-सचिव श्री रामपाल सिंह, पथरिया विद्यालय के व्यवस्थापक श्री निश्चल गुप्ता, सरपंच श्री रामदयाल मंडन तथा बैतलपुर विद्यालय के व्यवस्थापक श्री मनीष अग्रवाल उपस्थित रहे
  • 9 अक्टूबर को आयोजित समापन सत्र की मुख्य अतिथि सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ की उपाध्यक्ष श्रीमती दिव्या चंदेल रहीं। अध्यक्षता श्री भोजराम वर्मा ने की। मुख्य वक्ता के रूप में हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू के महंत श्री रामरूप दासजी महात्यागी एवं केदार दीप मदकू के अध्यक्ष श्री जीवन कौशिक ने जीवन में विज्ञान और वैदिक गणित की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। समारोह के अंत में विजेता भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
    इस अवसर पर प्रांत व जिला समन्वयक श्री पेशीराम साहू, सह-सचिव चंद्रिका वर्मा, समिति सदस्य बुधारु निषाद व दिलेश्वर वर्मा, कार्यक्रम मे सहयोग राशि प्राप्त हुआ
    श्री तेजराम वर्मा (तेजराम वस्त्रालय) , श्री दिनेश वर्मा (नीरज किराना दुकान), श्री रामदयाल मंडन सरपंच ग्राम पंचायत चन्द्रखुरी, अन्य अतिथि गण सरगांव विद्यालय के प्राचार्य अनिल वर्मा, संकुल प्रमुख श्री शेषनारायण यादव, प्रधानाचार्य श्रीमती रीता तिवारी, बदरा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अर्जुन चक्रधारी सहित स्थानीय आचार्य, दीदी और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *