Headlines

मुंगेली प्रवास के दौरान टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात, स्क्रीनिंग कमेटी चेयरपर्सन बनने पर दी गई बधाई


मुंगेली/सरगांव।

छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता माननीय टी.एस. सिंहदेव जी के मुंगेली प्रवास के दौरान सरगांव नगर के पार्षद कृष्णा साहू ने नांदघाट चौक में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर तमिलनाडु एवं पांडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कमेटी की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


नगर पंचायत सरगांव के पार्षद कृष्णा साहू ने कहा कि माननीय टी.एस. सिंहदेव जी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे कांग्रेस संगठन के लिए गर्व का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।


इस मौके पर कांग्रेस नेता पंकज सिंह, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी, संजू मक्कड़, मुकेश साहू एवं रवि साहू भी उपस्थित रहे। सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माननीय टी.एस. सिंहदेव जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *