Headlines

ग्वाल दास अनंत को जिला मुंगेली ग्रामीण संगठन में नई जिम्मेदारी

मुंगेली/पथरिया:

क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पंचायत पथरिया अध्यक्ष ग्वाल दास अनंत को संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उन्हें जिला मुंगेली ग्रामीण संगठन में अध्यक्ष (अ.जा.) पद पर नियुक्त किया गया है।

ग्वाल दास अनंत लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। नगर पंचायत पथरिया के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए, जिससे उन्हें जनता के बीच एक मजबूत और लोकप्रिय नेता के रूप में पहचान मिली।


पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि वे पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत बनाएंगे।

ग्वाल दास अनंत की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *