सरगांव। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरगांव द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर सरगांव में किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव, जनपद उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष गेंद सिंह कौशिक, महामंत्री अनिल दुबे, पंकज वर्मा, प्रदेश मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) रणजीत सिंह हुरा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में सात प्रमुख विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें संगठन की संरचना एवं कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका शामिल रही।
प्रशिक्षण सत्रों में क्रेडा के अध्यक्ष एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश पाठक, संगठन से जांजगीर-चांपा जिला के सह प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, मंडल अध्यक्ष पोषण यादव तथा नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

समापन अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर तरुण अग्रवाल, निखिल कौशिक, दुर्गेश वर्मा, महेश साहू, राजकुमार साहू, विशाल कौशिक, रिजवान, दिनेश जायसवाल, घनश्याम राजपूत, राम जुड़ावन साहू, दीपक कौशिक, सुरेश दरिया, राजेंद्र टंडन, श्रवण शर्मा, कमलेश अग्रवाल, नवाब खान, समर जुनेजा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया।















