Headlines

बिल्हा पुलिस को चोरी पर मिली सफलता-चोरी के फरार आरोपी चढे पुलिस के हत्थे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर संदेहियो पर निगाह रखने के दौरान दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर सूचना पर चोरी के फरार आरोपी दीपक यादव की पतासाजी कर मिलने पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ किया जो दीदी के घर से चोरी किये 06 नग दरवाजा कूलर, काउन्टर टेबल, दीवान पलंग, फ्रिज को दगौरी निवासी संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के पास बेचना बताया जिसे संजय भारद्वाज व सुरेश टण्डन के घर से बरामद कर तीनो आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

           प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक अवनीश पासवान,  प्र.आर. 1034 अरविन्द तिग्गा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

नाम आरोपी -   1. दीपक यादव पिता स्व. कुंजराम यादव उम्र 41 वर्ष निवासी अमेरी अकबरी थाना  बिल्हा जिला बिलासपुर।
2.	संजय भारद्वाज पिता मथुरा प्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर
3.	सुरेश टण्डन पिता स्व. खोलबहरा उम्र 40 वर्ष निवासी दगौरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *