Headlines

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

सरगांव:
सरगांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रावास में निवासरत बालिकाओं से मुलाकात कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं अन्य रचनात्मक कार्यों के बारे में विस्तृत संवाद किया गया। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।


आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हॉस्टल में जल व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उषा रात्रे जी से चर्चा कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि छात्राओं को किसी भी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े।


इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती उषा रात्रे जी, मंडल अध्यक्ष श्री पोषण यादव जी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रामकुमार कौशिक जी, पार्षद श्रीमती जमुना पाड़े जी, श्री महेश साहू जी, श्री विष्णु राजपूत जी, श्री उदित साहू जी सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *