सरगांव। आज सरगांव में तहसील साहू समाज द्वारा आयोजित एक गरिमामयी बैठक में आस्था और संविधान के प्रति सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम दो महान विभूतियों—माता कर्मा एवं भीमराव रामजी अम्बेडकर—को समर्पित रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर समाज की बैठक के साथ हुई, जिसमें उपस्थित जनों ने माता कर्मा के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरगांव परमानंद का साहू समाज द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्री रामखिलावन साहू, तहसील अध्यक्ष श्री गोविन्द साहू, श्री सीताराम साहू, श्री ललित साहू, नगर अध्यक्ष श्री सुकदेव साहू, जनपद सभापति श्री मनीष साहू, श्री चंद्रभूषण साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही पार्षदगण श्री राकेश साहू, श्री कृष्णा साहू, उदित साहू, राहुल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा साहू एवं श्रीमती तुलसी साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि माता कर्मा की भक्ति और बाबा साहेब के न्यायपूर्ण विचारों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देंगे।















