मुंगेली, 14 अप्रैल 2026।
विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती आज मुंगेली जिले में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तेलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजन-अर्चन के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के महान योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में सभी वर्गों, धर्मों और समुदायों के अधिकारों को समान महत्व दिया गया है, जो आज भी पूरे विश्व में सराहनीय है।
कार्यक्रम में लक्ष्मी कांत जड़ेजा (जिला अध्यक्ष, संयुक्त शिक्षक संघ अजाक्स मुंगेली) ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार देना बाबा साहेब की दूरदर्शिता का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में मुंगेली जिले में बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे जिले का गौरव और बढ़ेगा।
इस आयोजन में समाजसेवी एच. आर. भास्कर, राजेंद्र दिवाकर (अध्यक्ष, डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय मुंगेली), उमेश घृतलहरे, जितेंद्र दिवाकर, वीर सिंह मेघनाथ, केसरिया, राजेश दिवाकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नारी शक्ति की ओर से श्रीमती आमीन, कौशल शानुबाला पात्रे, अन्नू भास्कर, मधु धीरही, सरोजनी डहरिया, नीता कोसरिया, शैल कमल गेंदले, योगिता गेंदले, विनीता गेंदले, शशि लहरे, राजकुमारी जोशी, पुष्पा जोशी, अनुराधा गोविंद, चंद्रकला भास्कर, पुष्पा टंडन, भगवती टंडन, रेखा टंडन सहित अन्य महिलाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और एक-दूसरे को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।















