Headlines

रायसेन में गूंजा भटगांव का पंथी नृत्य, शिवराज सिंह चौहान भी हुए मंत्रमुग्ध

   रायसेन (मध्य प्रदेश)। 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के भटगांव की पंथी पार्टी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। यह कार्यक्रम उन्नत एवं कृत्रिम खेती की प्रदर्शनी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोग शामिल हुए।


इस अवसर पर एससीजेडसीसी नागपुर के सौजन्य से एवं श्री भोजचंद पाटले जी के सहयोग से लोक सांस्कृतिक खेल एवं मानव कल्याण समिति पंथी पार्टी भटगांव, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) को विशेष रूप से पंथी नृत्य प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया।
11 अप्रैल को प्रस्तुत पंथी नृत्य ने कार्यक्रम में अलग ही रंग भर दिया। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जब भटगांव की प्रस्तुति देखी, तो वे खुद को रोक नहीं पाए और झूम उठे। उन्होंने दोनों हाथ उठाकर परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयकार लगाई। उन्होंने अन्य राज्यों से आए कलाकारों की तुलना में भटगांव की पंथी प्रस्तुति की विशेष सराहना की।


इस शानदार प्रदर्शन से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि मुंगेली जिले का भी मान बढ़ा। पंथी पार्टी के कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया


कार्यक्रम में शामिल हुए ये कलाकारक
भोजचंद पाटले, प्रदीप ओगरे, पप्पू ओगरे, घनश्याम ओगरे, नरोत्तम घृतलहरे, जीवन जोशी, फूलचंद ओगरे, लोक चंद ओगरे, कांता जांगड़े, अनीश ओगरे, वीरेंद्र ओगरे, विनोद टंडन, रामनिवास जांगड़े, अजय चेलकर सहित सभी कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ और मुंगेली जिले का गौरव बढ़ाया।


यह कार्यक्रम न केवल कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि सांस्कृतिक एकता और लोक कला के संरक्षण का भी उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *