सरगांव। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के नगर पंचायत सरगांव आगमन पर नगर के मुख्य द्वार के पास भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत सरगांव के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुशील यादव ने किया। उनके नेतृत्व में सैकड़ों युवा कार्यकर्ता स्वागत के लिए उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सरगांव में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विधायक देवेंद्र यादव के पहुंचते ही युवाओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुशील यादव ने पुष्पमाला पहनाकर एवं आत्मीय अभिनंदन कर विधायक का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने सुशील यादव को गले लगाकर उनका आभार व्यक्त किया और संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं जनसेवा की सराहना की।
गौरतलब है कि नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 7 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में विधायक देवेंद्र यादव सरगांव पहुंचे थे, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
सरगांव की राजनीति में सुशील यादव को एक मजबूत और जनप्रिय युवा नेता के रूप में देखा जाता है। पूर्व उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने नगर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनके समर्थकों का मानना है कि सुशील यादव सरगांव के “अजय अमर योद्धा” हैं, जो हमेशा जनता की आवाज़ बनकर खड़े रहते हैं।
विधायक देवेंद्र यादव के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ ने एक बार फिर क्षेत्र में सुशील यादव की लोकप्रियता और मजबूत जनाधार को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में युवाओं और नगरवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे सरगांव में राजनीतिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

