Headlines

ख्याति प्राप्त गेड़ी नृत्य दल का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया अभिनंदन

बिलासपुर || गेड़ी लोक नृत्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने एवं गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए नई दिल्ली कर्तव्य पथ पर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन करने तथा यूनेस्को द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जिसमें 180 देशो की भागीदारी रही जो की दिल्ली के लाल किला में आयोजित हुआ था वहां सफलतापूर्वक गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन करने के उपलक्ष्य में बधाई देने आज स्वयं माननीय तोखन साहू जी केंद्रीय राज्य मंत्री आज श्री अनिल कुमार गढ़ेवाल के निज निवास तिफरा में आगमन हुआ ! तोखन साहू जी ने छत्तीसगढ़ी गेड़ी लोक नृत्य के विषय में अनिल गढ़ेवाल जी एवं पूरे परिवार से विस्तार से चर्चा करते हुए और अधिक जानकारी लिए ताकि इसे विश्व प्रसिद्ध बनाया जा सके तथा नई पीढ़ी को भी इसे सिखाया जा सके निवास आगमन पर गढ़ेवाल परिवार एवं लोक श्रृंगार भारती एवं गेड़ी लोक नृत्य दल ने माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री जी का आत्मीयता से स्वागत एवं अभिनंदन किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *