सरगांव। आगामी शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों के संबंध में समस्त प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं शिक्षक समन्वयकों की आवश्यक बैठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. श्रीमती प्रतिभा मण्डलोई की अध्यक्षता में हायर सेकेंडरी स्कूल सरगांव में आयोजित की गई।

सरगांव हायर सेकेंडरी स्कूल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. श्रीमती प्रतिभा मण्डलोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शाला प्रवेश उत्सव की तैयारियों के संबंध में निम्न निर्देश दिए गए—
1.विद्यालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए– शाला खुलने से पूर्व सभी विद्यालयों में स्वच्छता कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जीर्ण-शीर्ण भवनों में कक्षाएं संचालित न की जाएं तथा डिस्मेंटल योग्य भवनों की सूची तत्काल प्रस्तुत की जाए। 2.गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण समय पर किया जाए– विद्यालय खुलने से पहले सभी विद्यार्थियों को गणवेश और पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। बुक स्कैनिंग का कार्य भी पूर्ण किया जाए।
3. स्टूडेंट प्रोग्रेशन का कार्य तत्काल पूर्ण किया जाए।
4. विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन किया जाए।
5. शाला प्रवेश उत्सव में सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
6. मध्यान्ह भोजन एवं न्योता भोज का आयोजन किया जाए।
7. शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में संकुल प्राचार्य एवं सीएसी प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
8. शाला प्रवेश उत्सव की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि संकुल प्राचार्य एवं सीएसी प्रतिदिन विद्यालयों की उपस्थिति एवं व्यवस्थाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों से सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण कर शाला प्रवेश उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया गया।

