Headlines

हर्षौल्लास से शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बछेरा ग्राम में

आज दिनांक 16 जून 2026 को शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बछेरा में लक्ष्मी कांत जड़ेजा सहायक शिक्षक के मार्गदर्शन में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया सर्व प्रथम मां सरस्वती की मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा पूजन अर्चन किया गया पुष्प माला एवं तिलक लगाकर पूजन अर्चन किया गया एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम शुभारंभ किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि अतिथि शिक्षक शिक्षिकाओं का पुष्प माला एवं तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर शाला पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर शाला प्रवेश कराया गया

सभी छात्र छात्राओं द्वारा तालियों से स्वागत किया गया एवं बहुत ही हर्षोल्लास देखने को मिला 20 अप्रैल के बाद आज 16 जून को स्कूल खुलने पर बच्चों में बहुत ही उत्साह देखने को मिला शाला प्रवेशोत्सव की खुशी में आज मध्यान्ह भोजन में सभी बच्चों को हलवा आलू छोले एवं पुड़ी दाल सब्जी अचार पापड़ वितरण किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रामशिला ध्रुव के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को खूब ध्यान लगाकर पढ़ाई करने समय पर स्कूल आने एवं अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया एवं इस देश की आने वाले भविष्य हो कहकर खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रामशिला ध्रुव सरपंच बछेरा विशिष्ट अतिथि सुकालू ध्रुव सरपंच प्रतिनिधि सचिव राजेश्वर राजपूत रोजगार सहायक मुकेश साहू राजकुमार साहू प्रधान पाठक जागेश्वर साहू प्रधान पाठक श्रीमती सरिता पांडे बिमलेश्वरी यादव त्रिलोकी साहू दिलीप साहू सफाई कर्मचारी एवं लक्ष्मी कांत जड़ेजा विनोद कुमार साहू कार्यक्रम संचालन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *