बिल्हा नगर पंचायत में विगत तीन चार महीना से नगर की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है सबसे बड़ी समस्या जल आपूर्ति की है नगर में पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है वर्तमान स्थिति में पानी खोलने का समय निश्चित नहीं है जहां दो टाइम पानी की पूर्ति नगर पंचायत के द्वारा की जाती थी आज वहां एक टाइम भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है पानी की सही समय पर सप्लाई न होने के कारण यहां के कामकाजी लोगों एवं नौकरी पेशा वालों को पानी के लिए समस्याओं से जूझना पड़ रहा है कांग्रेस पार्षद एवं आमजनता मूलभूत सुविधा जैसे पानी नाली सफाई के लिए नगर पंचायत अधिकारी अनीश सिंह ठाकुर से मुलाकात करने के लिए बड़ी संख्या में गए थे और उन्होंने अपनी समस्याओं को उनसे अवगत कराया निराकरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी पत्रकारों से बात करने पर मालूमात हुआ की अधिकारी का अपने कर्मचारियों पर कोई दबाव नहीं है कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं किसी भी कर्मचारी का आने जाने का समय सारणी तय नहीं है नगर की साफ सफाई एवं नाली सफाई की और ध्यान नहीं दिया जा रहा है वार्ड नंबर 6 के कांग्रेस पार्षद भावेश यादव वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद गोल्डी पंजवानी वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद श्रीमती लक्ष्मी शत्रुघ्न निषाद वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद श्रीमती सरस्वती घनश्याम डहरिया पार्षद अमृतलाल कौशल पूर्व पार्षद शत्रुघ्न निषाद राहुल तिवारी अनिल निर्मलकर गणेश निर्मलकर मुकेश ध्रुव अनिल यादव सूर्यांशु बंजारे प्रतीक मानिकपुरी छोटू यादव और बिल्हा नगर वासी पूर्व पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम डहरिया ने अपनी समस्याओं को बताया इसी प्रकार कांग्रेस नेता भावेश यादव राहुल तिवारी सभी ने अपनी बात नगर पंचायत अधिकारी अनिल सिंह ठाकुर के सामने रखी तथा पत्रकार कमल गर्ग विनोद वर्मा सतीश शर्मा हरीश गुप्ता से भी चर्चा हुई लेकिन उनकी बातों से साफ जाहिर हो रहा था कि उनको जानकारी किसी के बारे में नहीं है और उन्होंने बोला कि मैं तो अभी 2 महीने से आया हू उन्होंने बताया कि बिजली कटौती के कारण एवं जनरेटर खराब होने के कारण चुरा घाट से पानी टंकी में नहीं भरा रहा है
