सरगांव। सरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी में स्तिथ कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुंगेली के गीधा बाईपास मार्ग पर सड़क के दोनों ओर 400 अमलतास के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त सुनील कुमार जैन, कलेक्टर मुंगेली कुंदन कुमार, वनमंडलाधिकारी अभिनव कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डायरेक्टर विशाल अग्रवाल, वाणिज्य निदेशक अमित केडिया तथा तकनीकी निदेशक शैलेंद्र सिन्हा ने भी पौधारोपण में सहभागिता की।
इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कंपनी की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसी उद्देश्य से कुसुम स्मेल्टर्स समय-समय पर हरित विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कंपनी के एचआर प्रबंधक आनन्द सिंह, अभिषेक महंत, जी.पी. बर्मन, सुरक्षा प्रभारी पंकज सिंह, संदीप खंडेलवाल एवं अनिल प्रसाद सहित समस्त टीम की भूमिका रही। गीधा बाईपास पर लगाए गए अमलतास के पौधे आने वाले वर्षों में न केवल क्षेत्र की हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित भविष्य की दिशा में कुसुम स्मेल्टर्स की प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित करेंगे।
