सरगांव। नगर पंचायत सरगांव में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के नेतृत्व तथा बिल्हा विधानसभा के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन में वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार को नगर पंचायत सरगांव के वार्ड क्रमांक 09 में श्री धन्नू यादव के घर से श्री चन्द्रिका यादव के घर तक 63 मीटर लंबी एवं 3 मीटर चौड़ी सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।
भूमिपूजन के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में संतुलित विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस सीसी रोड के निर्माण से वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार तथा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मार्गदर्शन में नगर पंचायत सरगांव में जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। आने वाले समय में भी नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा कमल कौशिक, वार्ड पार्षद श्रीमती सुषमा पोषण यादव, एजाज खान, भोजराज साहू, धन्नू यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
