Headlines

“शिक्षा ही विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है” – धरमलाल कौशिक, हाईस्कूल धमनी में साइकिल, गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं जाति प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ वृक्षारोपण

सरगांव – हाईस्कूल धमनी में विभिन्न शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धरमलाल कौशिक, विधायक बिल्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा ही विकसित राष्ट्र की सबसे मजबूत नींव है। सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं का पूरा लाभ लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाना चाहिए।” उन्होंने बालिका शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन तथा पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान की सराहना की।।

अंबालिका साहू, सभापति जिला पंचायत मुंगेली ने कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाएँ तभी सफल होंगी, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया तथा बालिका शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया।

  कैलाश ठाकुर, जिला महामंत्री भाजपा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और संस्कार ही विद्यार्थियों की सबसे बड़ी पूँजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए पौधरोपण को आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताया।

  कार्यक्रम में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की 21 छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। निःशुल्क जाति प्रमाणपत्र वितरण के तहत 5 विद्यार्थियों को जाति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के अंतर्गत प्राथमिक शाला के 5, पूर्व माध्यमिक शाला के 5 तथा हाईस्कूल धमनी के 5 विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। वहीं निःशुल्क गणवेश वितरण योजना के अंतर्गत प्राथमिक शाला धमनी की कक्षा पहली के विद्यार्थियों को गणवेश वितरित किए गए। इसके पश्चात “एक पेड़ माँ के नाम 3.0” अभियान के अंतर्गत हाईस्कूल धमनी परिसर में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

  इस अवसर पर धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा, अंबालिका साहू सभापति जिला पंचायत मुंगेली, कैलाश ठाकुर जिला महामंत्री भाजपा, रिजवान हक प्रदेश मंत्री, डॉ. प्रतिभा मंडलोई बीईओ पथरिया, पंकज वर्मा एल्डरमेन सरगांव, रिंकी राज कौशिक सरपंच धमनी, राज कौशिक सरपंच प्रतिनिधि, एजाज अली उप सरपंच धमनी, दिलीप कुमार ठेठवार प्राचार्य, अनुज धृतलहरे पूर्व जनपद अध्यक्ष, अनिल दुबे, विष्णु राजपूत पूर्व पार्षद, रामकिशुन जायसवाल, मंत्री लाल कौशिक, मधु कौशिक, रामफल ध्रुव सचिव, अश्वनी कौशिक, लक्ष्मण कौशिक, शिवकुमार कौशिक, आनंद राम कौशिक, चैनू टंडन, भागीरथी कौशिक, विनोद मधुकर, रतन साहू, इन्दराम निषाद, चैतराम जलतारे, अजय कमल,रामसिंह ठाकुर, मोतीलाल अनंत, बलजीत सिंह कांत, छन्नूराम भारद्वाज सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।प्राचार्य दिलीप कुमार ठेठवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक मोहन लहरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *