Headlines

लगातार कार्रवाई से शराब तस्करों में दहशत: 31 पाव अवैध देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, कार जब्त


सरगांव/मुंगेली। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज‘ के तहत सरगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 31 पाव अवैध देसी प्लेन शराब का परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय के पास खपरी रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की सिलेरियो कार (क्रमांक CG07BL/7850) की तलाशी लेने पर उसमें 31 पाव अवैध देसी प्लेन शराब (5.580 बल्क लीटर) बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से ओमप्रकाश बंजारे (46 वर्ष), पिता धनीराम बंजारे, निवासी ग्राम टिकैत पेंड्री, थाना सरगांव, जिला मुंगेली को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब की कीमत 3,100 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त कार की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये सहित कुल 4,03,100 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।


आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई को थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक निर्मल घोष, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सूरज कुमार ध्रुव, आरक्षक हकीम अली एवं विश्वनाथ प्रताप सिंह राजपूत ने अंजाम दिया।


पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *