Headlines

धमनी स्कूल में ₹25 लाख के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन.. शिक्षा के बेहतर विकास का सशक्त माध्यम बन रही सरस्वती साइकिल योजना : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक द्वारा विकासखंड पथरिया जिला मुंगेली के 4 शासकीय विद्यालयों में 137 बालिकाओं को साइकिल वितरण

मुंगेली। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने. बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकास खंड पथरिया जिला मुंगेली के ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने और बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रमों में सहभागिता की। उन्होंने हाई स्कूल ककेड़ी एवं हाई स्कूल धमनी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर कुल 45 बालिकाओं को साइकिलें वितरित कीं। तत्पश्चात श्री कौशिक ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बावली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मर्राकोना में पहुंचकर 92 छात्राओं को साइकिलें भेंट कीं। इस अवसर पर छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित कियाछात्राओं को संबोधित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति की नींव है। बेटियां यदि दृढ़ निश्चय और मेहनत के साथ पढ़ाई करें तो वे हर क्षेत्र में नाम रोशन कर सकती हैं। अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहें, कठिनाइयों से घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से अब दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को स्कूल पहुंचने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी। इससे ड्रॉपआउट दर भी कम होगी और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि _”बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों को पंख देने की दिशा में साइकिल वितरण जैसे प्रयास निश्चित रूप से उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

धमनी स्कूल में विकास कार्यों का भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान श्री कौशिक ने हाई स्कूल धमनी में लगभग ₹25 लाख की लागत से प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी अपने करकमलों से संपन्न किया। इन कार्यों में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, शौचालय, पेयजल और खेल मैदान का विकास शामिल है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए श्री कौशिक ने धमनी, बावली और मर्राकोना स्कूल परिसरों में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि _”हर छात्र को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए, तभी हम स्वच्छ और हरित भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ न्यौता भोज में सम्मिलित होकर श्री कौशिक ने आत्मीयता के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे कैलाश ठाकुर जी, श्रीमती अम्बालिका साहू जी, श्रीमती दीपिका कौशिक जी,  पंकज वर्मा जी,  अनिल दुबे जी, रिजवान हक़ जी सहित प्रमुख कार्यकर्ता, श्रीमती प्रतिभा मंडलोई जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य एवं समस्त स्कूल स्टाफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *