Headlines

आपरेशन प्रहार के तहत् मिली सफलता – बिल्हा पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही

वपुअ रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 23.07.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि उमरिया मे एक व्यक्ति उमरिया नाला के किनारे मे हाथभट्ठी कच्ची महुआ शराब निकाल रहा है सूचना पर सिविल टीम द्वारा मौके पर उमरिया नाला किनारे पहुॅचकर देखे कि एक व्यक्ति गैस सिलेण्डर के माध्यम से हाथभट्ठी से कच्ची महुआ शराब निकाल रहा था जो देखकर 15 लीटर वाली जेरीकेन को रखकर भाग रहा था जिसे पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम नीलकमल उर्फ सिल्लू राजपूत पिता दुकालू राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी उमरिया का बताया जिसके कब्जे से 15-15 वाली जेरिकेन मे रखा कुल देशी महुआ शराब 30 लीटर कीमती 6000 रूपये व 01 नग गैस सिलेण्डर, गैस चूल्हा, स्टील की गुण्डी, एक डेचकी कीमती 3500 रूपये जुमला 9500 रूपये जप्त कर आरोपी नीलकमल उर्फ सिल्लू राजपूत को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।


उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1210 सुमन चंद्रवशी, 1390 संतोष मरकाम, 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *