Headlines

तरुण अग्रवाल को नगर पंचायत सरगांव के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा मंडल ने दी बधाई

तरुण अग्रवाल को नगर पंचायत सरगांव के विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर भाजपा मंडल ने दी बधाई

सरगांव। भारतीय जनता पार्टी सरगांव नगर के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता श्री तरुण अग्रवाल को माननीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक द्वारा नगर पंचायत सरगांव के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर भाजपा मंडल सरगांव की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

भाजपा मंडल सरगांव ने विश्वास जताया कि श्री तरुण अग्रवाल अपनी सक्रियता, सरल व्यवहार एवं संगठन के प्रति समर्पण के साथ इस नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और कुशलता से निर्वहन करेंगे। उनके विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

भाजपा मंडल सरगांव ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल दायित्व निर्वहन की कामना करते हुए कहा कि श्री अग्रवाल संगठन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री तरुण अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएं देकर उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *