Headlines

राष्ट्रपति भवन में गूंजा गेड़ी नृत्य गीत का स्वर

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद से अनिल गढ़ेवाल ने किया गेड़ी नृत्य पर चर्चा

महामहिम उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया अनिल गढ़ेवाल ने साल ओढ़ा कर अभिनंदन

गेड़ी नृत्य दल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं महामहिम राष्ट्रपति ने खिंचाया छायाचित्र

बिलासपुर / भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एट होम राष्ट्रपति भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर की लोकप्रिय सांस्कृतिक संस्था लोक श्रृंगार भारती गेड़ी लोक नृत्य दल को 15 अगस्त के शुभ अवसर पर प्रस्तुति के लिए आमंत्रण प्राप्त हुआ था जिसके परिपालन में संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार गढ़ेवाल के कुशल नेतृत्व में महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के समक्ष छत्तीसगढ़ की पुरातन लोक संस्कृति गेड़ी लोक नृत्य का शानदार प्रदर्शन 15,16, एवं 17 अगस्त को किया गया ! कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर देश के महामहिम उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन जी को अनिल कुमार गढ़ेवाल के हाथों शाल ओढ़ाकर सम्मानित करने का अवसर प्रदान किया गया गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति से प्रभावित पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी अपनी अर्धांगिनी के साथ अनिल कुमार गढ़ेवाल के समक्ष आकर उनसे विशेष मुलाकात कर गेड़ी लोक नृत्य के विषय में विस्तृत जानकारी लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी महामहिम राष्ट्रपति के साथ मिलकर गेड़ी लोक नृत्य दल के साथ फोटो खींचा कर गेड़ी लोक नृत्य दल को सम्मान दिए गेड़ी नृत्य से प्रभावित देश के संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं केंद्रीय मंत्री डॉ एस जयशंकर तथा श्री राजनाथ सिंह जी ने भी गेड़ी नृत्य दल को सफल प्रस्तुति की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गेड़ी नृत्य के प्रारंभ से ही राष्ट्रपति भवन ऑडिटोरियम तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब छत्तीसगढ़ गेड़ी नृत्य के कलाकारों ने मूल पुरातन पारंपरिक गेड़ी लोक नृत्य को प्रस्तुत किया महामहिम के साथ ऑडिटोरियम में उपस्थित गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न देशों से आए डेलीगेट्स भी खुले मन से गेड़ी लोक नृत्य की तारीख कीये ! ज्ञातव्य हो कि गेड़ी लोक नृत्य दल को गणतंत्र दिवस समारोह 2026 में कर्तव्य पथ में महामहीम राष्ट्रपति एवं श्री नरेंद्र मोदी जी एवं विभिन्न देशों से आए डेलीगेट्स के साथ गेड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति पहले भी दे चुके हैं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *