सरगांव। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मंगल भवन, नगर पंचायत सरगांव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। उनके गरिमामयी आतिथ्य में आयोजित इस कवि सम्मेलन ने नगरवासियों को हास्य, व्यंग्य और काव्य की शानदार प्रस्तुतियों से यादगार शाम प्रदान की।

नगर पंचायत सरगांव में पहली बार आयोजित इस कवि सम्मेलन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगल भवन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों का जमकर आनंद लिया। कवियों के हास्य-व्यंग्य से पूरा सभागार ठहाकों से गूंजता रहा, वहीं शानदार काव्य पाठ पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान कवियों ने अपने मधुर अंदाज और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय का भरपूर मनोरंजन किया। देर रात तक चली काव्य की इस महफिल में श्रोताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशेष सहयोगियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू सहित पोषण यादव -अध्यक्ष भाजपा मंडल सरगांव, मनीष साहू-सभापति जनपद पंचायत पथरिया, रामकुमार कौशिक-उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत सरगांव, रघु सिंह ठाकुर, श्री बालाजी टाईल्स सरगांव,हर्ष साहू तुलसी हार्डवेयर सरगांव एवं निर्मल अग्रवाल- कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार का विशेष सहयोग रहा।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सम्माननीय जनों, सहयोगियों एवं नगरवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सभी सम्माननीय कविगणों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया, जिन्होंने अपनी हास्य-व्यंग्य एवं शानदार काव्य प्रस्तुतियों से सरगांव की जनता और आयोजक परिवार को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।
पहली बार आयोजित यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सरगांव की सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक यादगार आयोजन बन गया और लंबे समय तक नगरवासियों की स्मृतियों में बना रहेगा।
















