बस स्टैंड परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ काटा केक, पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई
सरगांव। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक, पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला का जन्मदिन नगर में उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया। पार्षद एजाज अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

राजेंद्र शुक्ला का काफिला जैसे ही नगर के बस स्टैंड पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। स्वागत के बाद बस स्टैंड परिसर में आयोजित सभा में राजेंद्र शुक्ला ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
स्नेह और आत्मीय स्वागत से अभिभूत हुए राजेंद्र शुक्ला
इस अवसर पर राजेंद्र शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जन्मदिन के अवसर पर जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ सभी साथियों ने मेरा स्वागत किया, उससे मैं अभिभूत हूं। कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का प्यार एवं विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं हमेशा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहूंगा। जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है। कांग्रेस के सभी साथियों के सहयोग से हम जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह संगठन की मजबूती का परिचायक है। जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को समझना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के साथ उनका जुड़ाव हमेशा मजबूत रहा है। उन्होंने जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी साथियों के सहयोग से जनसेवा के संकल्प को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुरली बजाज, दिलीप कौशिक, पार्षद एजाज अहमद, रामखेलावन साहू, कृष्णा साहू, परविंदर खालसा, राकेश साहू, इंदिरा साहू, एजाज अली, राधेश्याम मारखण्डे, रामफल लहरी, इस्माइल मेमन, नेहरू साहू, उमेश सोनी, वहाब खान, मुकेश साहू, मनीष यादव, राजीव तिवारी, रशीद खान, भविन्दर पाल हूरा, राजा सोनी, दबेश साहू, संजय साहू, अमन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
















