तिफरा (बिलासपुर): 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिफरा-परसदा के संयुक्त तत्त्वावधान में ब्लॉक मुख्यालय में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनाथ साहू एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिफरा-परसदा श्री संत सर्वे ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया और देश के अमर शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री लक्ष्मीनाथ साहू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी का प्रदेशवासियों एवं आम जनता के नाम जारी संदेश पढ़कर सुनाया। संदेश के माध्यम से उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के मूल्यों को अक्षुण्ण रखने और भाईचारे व सौहार्द के साथ देश एवं प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान आम जन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम में उपस्थिति:
ध्वजारोहण समारोह में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष संत सर्वे, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, जिला महामंत्री शिव यादव, शहर महामंत्री महेश ठाकुर, पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, वार्ड अध्यक्ष गण रमाकांत साहू, गौरव सिंह, गोविन्द मानिकपुरी, एल के लाडिया, अशद खान, पवन कश्यप, फूलचंद लहरे, रामकुमार मनहर, नरसिंह वैष्णव, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, रमेश सोनी, विकास पाटकर, रमजान खान, विकास साहू, संतोष श्रीवास, कृष्णा ध्रुव, सूरज कश्यप, रुपेश साहू, सोनू यादव, बलराम वर्मा, संदीप साहू, दीपक यादव, मनोज यादव, उर्मिला साहू, लोचन यादव, पप्पू मानिकपुरी, सहित कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारीगण, मोर्चा-संगठनों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतनिधि तथा तिफरा क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
















