Headlines

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने किया ध्वजारोहण

बिलासपुर :। नगर निगम वार्ड क्रमांक 5 में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भगत सिंह आजाद नगर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तत्पश्चात उपस्थित सभी नागरिकों, शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।


ध्वजारोहण के उपरांत पार्षद श्रीमती गायत्री साहू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा, “वीर भगत सिंह और चंद्र शेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलना ही हमारे देश के प्रति सच्ची सेवा है। वार्ड का सर्वांगीण विकास और स्वच्छता बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है, जिसमें सभी वार्डवासियों की सहभागिता आवश्यक है।”


समारोह में वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू, दुर्गा पाल, संत सर्वे, सचिन भवानी, गौरव सिंह, विकास साहू, शाला परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं, वार्ड के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *