Headlines

तहसील सरगांव में तहसीलदार ने किया ध्वजारोहण

सरगांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय सरगांव में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार अतुल वैष्णव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया


इस अवसर पर तहसील कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं सभी हल्का पटवारी उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।


  तहसीलदार अतुल वैष्णव ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा। सभी हल्का पटवारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *