बिलासपुर) नरियरा में कनौजे रजक समाज की मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित श्रीमती स्वर्गीय मिथिलेश निर्मलकर स्मृति बालिका प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज 4 सितंबर 2026 को ग्राम नरियरा, जिला जांजगीर-चांपा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा संत गाडगे जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा स्वर्गीय श्रीमती मिथिलेश निर्मलकर के छायाचित्र पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी निणे॔जक, संभागीय अध्यक्ष, कनौजे रजक समाज बिलासपुर ने अपने संबोधन में कहा कि बेटियों को शिक्षा के समान अवसर और उचित प्रोत्साहन देना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि गंगेयलाल निर्मलकर, पूर्व महासचिव, कन्नौज रजक समाज समिति संभाग बिलासपुर ने अपने संबोधन में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित बालिका ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। महिलाओं को शिक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के अवसर मिलने से समाज की प्रगति तेज होती है। साथ ही उन्होंने आयोजन के संयोजक बद्री विशाल निर्मलकर को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए आयोजन की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
एनटीपीसी से सेवानिवृत्त सुशील निर्मलकर ने अपने संबोधन में आयोजन के लिए संयोजक बद्री विशाल निर्मलकर की सराहना करते हुए कहा कि जब एक व्यक्ति अपने व्यक्तिगत प्रयास से इस तरह का आयोजन कर समाज की बालिकाओं को प्रोत्साहित कर सकता है, तो पूरा समाज मिलकर ऐसे आयोजन जिला एवं संभाग स्तर पर क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि समाज को आगे आकर मेधावी बालक ,बालिकाओं की प्रतिभा को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना चाहिए।
आयोजन समिति के संयोजक बद्री विशाल निर्मलकर ने बताया कि स्वर्गीय श्रीमती मिथिलेश निर्मलकर की स्मृति एवं उनकी सप्तम पुण्यतिथि के अवसर पर पिछले कई वर्षों से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समाज की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

समारोह में चयनित छात्राओं को प्रथम पुरस्कार ₹3100, द्वितीय ₹2100 एवं तृतीय ₹1100 के साथ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इसके अलावा अन्य पात्र छात्राओं को ₹501, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया।
कार्यक्रम में कन्नौजे रजक समाज के पदाधिकारी शाखाराम निर्मलकर महासचिव, हरिशकर उजागर संभागीय कोषाध्यक्ष ,चंद्र कुमार निणे॔जक संभागीय सचिव छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बिलासपुर, रामेश्वर निर्मलकर, ध्रुव बरेठ , नारद रजक जिला अध्यक्ष कन्नौजे रजक समाज बिलासपुर, विमल रजक परक्षेत्रीय अध्यक्ष वेद परसदा, वल्लभ रजक, प्यारेलाल निर्मलकर, रामफल निर्मलकर, नरेंद्र कर्ष, क्रांति कुमार निर्मलकर, विनोद कुमार निर्मलकर, जगदीश प्रसाद निर्मलकर, संतोषी बरेठ , सुनीता निर्मलकर प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल पंचगवा, दुर्गा निर्मलकर उपअभियंता पीब्लयू डी बिलासपुर, डॉक्टर जय कुमार निणे॔जक,डॉ श्वेता निर्मलकर राकेश निर्मलकर एवं, गणमान्य नागरिक, छात्राएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में भरत निर्मलकर द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। आयोजन का संचालन वल्लभ रजक ने किया ।





















