संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में हुआ गरिमामय आयोजन
सरगांव। संत शिरोमणि गुरु रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं स्टॉफ का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद एवं सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक तथा छात्र नेता (छोटा) निखिल कौशिक द्वारा महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं स्टॉफगणों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि असद मोहम्मद ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुओं का सम्मान करने तथा छात्र जीवन में अनुशासन का पालन करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

वहीं सांसद प्रतिनिधि निखिल कौशिक ने गुरुओं को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि शिक्षक के बिना विद्यार्थी का जीवन अधूरा और अंधकारमय हो जाता है। शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. ठाकुर, डॉ. एन. के. सिंह, डॉ. एम. वी. बखला, संध्या पात्रे एवं स्वाति तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं स्टॉफ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, स्टॉफगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





















