Headlines

गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता कर्मियों एवं स्वच्छता दीदियों का सम्मान

सरगांव। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत सरगांव के अटल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू ने महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी सोच, आदत और संस्कार का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता का प्रहरी बनकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

उन्होंने नगरवासियों से घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने, कचरा निर्धारित वाहन को देने तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि “नगर पंचायत अकेले सरगांव को स्वच्छ नहीं बना सकती, जब तक प्रत्येक नागरिक स्वच्छता का प्रहरी नहीं बनेगा।”

इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में निरंतर योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मियों एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय हेल्प फाउंडेशन के सदस्यों का सम्मान कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में सीएमओ  घनश्याम शर्मा, पार्षद  मनोज यादव, श्रीमती जमुना पाड़े एवं श्रीमती सविता कौशिक, एल्डरमैन  पंकज वर्मा एवं राजकुमार साहू,  कमलेश अग्रवाल,  निखिल कौशिक, अमन वर्मा सहित नगर पंचायत परिवार उपस्थित रहा।

इस अवसर पर सभी ने “स्वच्छ सरगांव–स्वस्थ सरगांव–सुंदर सरगांव” का संकल्प लेते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का संस्कार बनाने का आह्वान किया।

सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *