Headlines

कमल दास मानिकपुरी की मौत के मामले में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बिलासपुर/बिल्हा। ग्राम पंचायत सेवती में 28 वर्षीय युवा कोटवार कमल दास मानिकपुरी की असमय मृत्यु के मामले को लेकर ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। विद्युत विभाग की कथित लापरवाही और क्षेत्र में जर्जर बिजली तारों एवं विद्युत अव्यवस्था को लेकर 14 अक्टूबर को तिफरा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।


ग्रामीणों के अनुसार, इस प्रदर्शन का उद्देश्य मृतक कमल दास मानिकपुरी के परिवार को न्याय दिलाना, घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त कराना है।


ये हैं प्रमुख मांगें
प्रदर्शनकारियों ने संबंधित जेई (कनिष्ठ अभियंता) एवं लाइनमैन के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा देने तथा क्षेत्र में लटकते जर्जर बिजली तारों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।


ग्रामीणों ने की अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तिफरा, बिलासपुर स्थित विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। ग्राम पंचायत सेवती के ग्रामीणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार का साथ देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।


कार्यक्रम: मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव एवं ज्ञापन सौंपना
दिनांक: 14 अक्टूबर
समय: दोपहर 12 बजे
स्थान: विद्युत विभाग मुख्यालय, मुख्य अभियंता कार्यालय, तिफरा, बिलासपुर
निवेदक: समस्त ग्रामीण, ग्राम पंचायत सेवती एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, बिल्हा।
संपर्क: 9977122552, 8770831678

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *