पामगढ़। छत्तीसगढ़ अठोरिया यादव समाज केन्द्र पामगढ़ (पंजीयन क्रमांक 1531) के अध्यक्ष, संरक्षक एवं सलाहकार की अनुमति से महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव ने आज प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस कार्यकारिणी में विभिन्न जिलों की सक्रिय एवं समर्पित महिलाओं को दायित्व सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पलता यादव (कोनारगढ़), श्रीमती सविता यादव (बिलासपुर) और श्रीमती ज्योति यादव (सरगांव) को नियुक्त किया गया। सचिव का दायित्व श्रीमती पूजा यादव (बिलासपुर) को सौंपा गया है, जबकि सहसचिव के रूप में श्रीमती अंजू यादव, श्रीमती परमेश्वरी यादव और श्रीमती मंजू संतोष यादव (सभी बिलासपुर) की नियुक्ति की गई है।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती लता यादव (बिलासपुर) को मिली है। संगठन सचिव बनीं श्रीमती प्रियंका यादव (बिलासपुर) तथा संगठन सहसचिव के रूप में श्रीमती शैल यादव (बिलासपुर), श्रीमती गुलापा यादव (बिलासपुर) और श्रीमती प्रभा यादव (टिकारी) को नामित किया गया है। सहकोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती प्रतिभा यादव (मुरलीडीह) और श्रीमती उर्मिला पंचराम यादव (जेवरा) को दायित्व मिला है। संगठन प्रभारी की भूमिका में श्रीमती प्रतिमा यादव (बिलासपुर) को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती किरन यादव, श्रीमती दुर्गेशवरी यादव (बिलासपुर), श्रीमती उत्तरा यादव (कोरबा), श्रीमती ललिता यादव (दीपका), श्रीमती नीनि यादव, श्रीमती लक्ष्मी यादव (सरगांव) और श्रीमती संतोषी यादव (बिलासपुर) को शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव ने विश्वास जताया कि नवगठित कार्यकारिणी समाज की महिलाओं को संगठित कर सामाजिक विकास, सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।